Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
फरियादी मनीष शर्मा निवासी ग्राम लखनौती खुर्द ने थाना झॉसीरोड़ में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 13.03.2026 की रात को वह अपनी दुकान के अन्दर सो रहा था उसी समय दुकान के सामने खटर पटर की आबाज आई तो देखा कि एक स्विफ्ट कार के पास कुछ लोग खड़े हुये हैं। मुझे ऐसा लगा कि ये लोग डीजल चोरी करने आये हैं तो मैने उनकी वीडियो बनाने का प्रयास किया तो अवाज आने पर उन्होने मुझे विडियो बनाते देख मुझे माँ बहिन की गालियां दी और हवाई फायर किया बोले आयन्दा हम लोगों का वीडियो बनाया तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना झॉसीरोड़ में आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0- 76/26 धारा 296(ए),125,351(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा प्रकरण में वांछित आरोपियों की पतारसी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी झांसीरोड़ को पुलिस की टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड़ निरीक्षक शक्ति सिंह यादव के द्वारा पुलिस की टीम को आरोपियों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना आज दिनांक 23.03.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण के संदिग्ध शिवपुरी लिंक रोड सरस्वती शिशु मंदिर के बगल से केदारपुर गाँव मोड़ पर दो सफेद रंग की गाडियों में किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से बैठे हुए हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो केदारपुर गाँव की मोड़ से पहले एक महिन्द्र मराजो एवं एक स्विफ्ट कार खड़ी दिखी, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चारों तरफ से घेराबंदी कर दोनों गाडियों को चेक किया तो दोनों गाडियों में दो-दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए मिले। पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम (1) पवन बघेल पुत्र राधाकृष्ण बघेल उम्र 26 साल निवासी ग्राम करई पोस्ट करई पाटई थाना आरौन जिला ग्वालियर, (2) रवि उर्फ प्रदीप धाकड़ पुत्र हरिमोहन धाकड़ उम्र 25 साल निवासी पुरानी धर्मशाला के पास हाल मोहना जिला ग्वालियर, (3) छोटू कुशवाह पुत्र विजय सिंह कुशवाह उम्र 23 साल निवासी तिवारी मोहल्ला मोहना ग्वालियर (4) संदीप धाकड़ पुत्र नेमीचन्द धाकड़ उम्र 24 साल निवासी इमली का पुरा मोहना ग्वालियर बताये। पकड़े गये संदिग्धों से थाना झॉसीरोड़ के अपराध सदर में पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। उक्त आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपी पवन बघेल के पास से एक 315 बोर का कट्टा एवं दो जिन्दा राउन्ड मिले। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी पवन बघेल के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय 02 जिन्दा राउन्ड व एक महिन्द्रा मराजो कार तथा आरोपी छोटू कुशवाह के कब्जे से एक स्विफ्ट कार को विधिवत जप्त किया जाकर चोरों आरोपियों को थाना झॉसीरोड़ के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।
जप्त मशरूकाः- एक 315 बोर का कट्टा व दो जिंदा राउण्ड, एक महिन्द्रा मराजो कार क्रमांक एमपी07-सीजी-1128 व एक स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी33-सी-9100 को किया जप्त।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!