Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का जिला कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बने सूर्यप्रकाश रायकर

ग्वालियर। म.प्र. लघुवेतन कर्मचारी संघ से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार करते हुए सूर्यप्रकाश रायकर को जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार एवं जिला संयोजक रविंद्र त्रिपाठी की अनुशंसा पर की गई।
सूर्यप्रकाश रायकर को अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का जिला कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से किया जाएगा।
नवनियुक्त जिला कार्यकारी अध्यक्ष सूर्यप्रकाश रायकर ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा, लंबित मांगों का निराकरण और संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में राजकुमार वर्मा, नरेंद्र सिंह कुशवाह, सुरेश सोनी, मोतीराम प्रजापति, फूल सिंह, तेजप्रकाश शुक्ला, कामता प्रसाद मर्य, उज्ज्वल सिंह, हरिमोहन शर्मा, संतोष वर्मा, ठाकुर, मीरा छत्रसाली, राजू खान, रवि राघववार, दिनेश व्यास सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
जिला अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!