Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
शैलेन्द्र तिवारी पत्रकार
मो. 8878356416
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा जारी एक नए आदेश ने ग्वालियर अंचल सहित कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। 27 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में पूर्व में जारी दो कार्यालयीन आदेशों को एक साथ निरस्त कर दिया गया है, जिससे संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
जारी आदेश के अनुसार, 9 फरवरी 2026 को मंडी निरीक्षक राकेश सिंह यादव को कृषि उपज मंडी समिति भिंड में प्रभारी सचिव (उच्च पद) का प्रभार सौंपा गया था। इसके बाद 20 फरवरी 2026 को प्रशासनिक आधार पर उनका स्थानांतरण कर उन्हें कृषि उपज मंडी समिति शमशाबाद, जिला विदिशा में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया था।
अब मंडी बोर्ड मुख्यालय भोपाल द्वारा इन दोनों आदेशों को निरस्त कर दिया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील बताया गया है। इस निर्णय के बाद ग्वालियर अंचल के कर्मचारियों और अधिकारियों में यह सवाल उठने लगे हैं कि संबंधित अधिकारी की वर्तमान पदस्थापना और आगामी जिम्मेदारियां क्या होंगी। कृषि उपज मंडी में वर्तमान मंडी सचिव राजेश रिझोरिया के कार्यभार संभालने के बाद व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिल रहा है। मंडी से जुड़े व्यापारी और किसान उनके कार्यों को सकारात्मक रूप में देख रहे हैं। लंबे समय से जिन समस्याओं को लेकर असंतोष था, उनमें अब राहत महसूस की जा रही है।
व्यापारियों का कहना है कि मंडी परिसर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था, समय पर नीलामी प्रक्रिया और कार्यालयीन कार्यों में तेजी आने से कारोबारियों को सुविधा मिल रही है। वहीं किसानों को भी अपनी उपज बेचने में पहले की तुलना में कम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि मंडी सचिव राजेश रिझोरिया ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना है और समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए हैं। तौल, भुगतान और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ने से किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है।
व्यापारी वर्ग और किसान संगठनों का मानना है कि यदि इसी तरह व्यवस्थाओं में सुधार जारी रहा तो मंडी की कार्यप्रणाली और बेहतर होगी। कुल मिलाकर राजेश रिझोरिया के कार्यकाल को मंडी में सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!