Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

नियम विरुद्ध व्यापार कर रहे व्यापारी के मामले को भितरवार एसडीएम ने लिया संज्ञान

500 ग्राम ज्यादा तौल का आरोप, मंडी ने फर्म का कारोबार किया बंद

ग्वालियर जिले कि भितरवार कृषि उपज मंडी में किसानों की उपज की तौल में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। मंडी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए “मां न्यू केला देवी ट्रेडिंग” फर्म का क्रय-विक्रय कार्य तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, 21 मई 2026 को ग्राम महसारी निवासी किसान भूपेंद्र रावत अपनी कृषि उपज बेचने मंडी पहुंचे थे। आरोप है कि फर्म द्वारा तौल के दौरान 500 ग्राम अधिक वजन दिखाया जा रहा था। किसान ने इसकी शिकायत मंडी प्रशासन से की, जिसके बाद मौके पर जांच की गई।
जांच में अनियमितता पाए जाने पर मंडी प्रशासन ने संबंधित तौल कांटा जब्त कर लिया। मंडी अधिनियम एवं नियमों के उल्लंघन का मामला मानते हुए फर्म के खरीद-बिक्री कार्य पर तत्काल रोक लगा दी गई।
मंडी समिति ने फर्म संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!