Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर उतरा निकाय का अमला, वसूला जुर्माना

दो दर्जन से अधिक फल सब्जी के ठेलों पर की गई कार्रवाई

भितरवार। शुक्रवार की शाम सड़क पर बढ़ते यातायात के बीच बार-बार लग रहे जाम को नियंत्रित करने के लिए नगरीय निकाय प्रशासन का अमला आखिरकार लंबे अरसे के बाद सड़क पर उतरा हुआ दिखाई दिया। इस दौरान सड़क पर यातायात में बाधक बन रहे दो दर्जन से अधिक फल सब्जी के हाथ ठेलों को सड़क मार्ग से हटाने के साथ ही उन पर जुर्माने की कार्यवाही करते हुए यातायात को शुगम बनाया गया।

बतादें की इस समय नगर स्थित कृषि उपज मंडी में किसानों की रवि सीजन की फसल की आवक बनी हुई है तो दूसरी ओर वैवाहिक लग्न के कारण बाजार में काफी मात्रा में ग्रामीण क्षेत्र से लोगों का आना-जाना बना हुआ है। जिससे बाजार में बार-बार जाम की स्थिति देखने को मिल रही है।इसी स्थिति के बीच दो रोज पहले बुधवार को नगर के मुख्य तिराहे पर बेतरतीव लगे फल- सब्जी के हाथ ठेलों और खरीदारी करने के लिए आए ग्रामीणों के वाहनों के कारण जाम लग गया था जिसमें 108 एंबुलेंस भी काफी देर तक फस गई थी। तो वहीं निरंतर बाजार में जाम की स्थिति की जानकारी लगने के बाद नगरीय निकाय प्रशासन के वरिष्ठ कार्यालय से मिले निर्देशों के आधार पर नगर परिषद मुख्य नगर पालिका अधिकारी रीता कैलासिया के मार्गदर्शन में अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए नगरीय निकाय प्रशासन का अमला शुक्रवार की शाम भितरवार नगर के करेरा तिराहा पर पहुंचा जहां यातायात में बाधा डाल रहे बेतरतीव लगे फल सब्जी एवं अन्य प्रकार के हाथ ठेलों को हटाकर यातायात को सुगम बनाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुछ हाथ ठेला चालकों से जुर्माना भी नगरीय निकाय की टीम के द्वारा वसूला गया। गौरतलब है कि नगर में पिछले 10 महीने के बाद नगरीय निकाय का अमला सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए उतरा तो अधिकतर फुटपाथ पर काम करने वाले कारोबारी के द्वारा टीम को आते देख अपना सामान खुद ही हटा लिया था जिन लोगों ने नहीं हटाया उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!