Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

नगर परिषद में शिविर लगवाकर सफाई कामगार मित्रों का कराया स्वास्थ्य परीक्षण

नगर परिषद कार्यालय पर सफाई कामगार मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर आयोजित किए गए

भितरवार। नगर परिषद में कार्यरत सफाई कामगार मित्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए नगर परिषद ने शुक्रवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कार्यालय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में आए चिकित्सकों और उनके सहयोगियों ने सफाई कामगार मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें उनके स्वास्थ्य को लेकर कई जांच की गई तो कई को उचित परामर्श और इलाज़ देकर निशुल्क रूप से दवाएं दी गई।

गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय पर सफाई कामगार मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर आयोजित किए गए शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी रीता कैलासिया ने कहा कि सफाई कामगार मित्र समाज का एक अंग है यह स्वस्थ रहेंगे तो समझ भी स्वस्थ रहेगा। कोरोना जैसी महामारी के बीच भी यह सफाई कामगार मित्र कोरोना योद्धा के रूप में बगैर किसी डर के दिन रात सफाई व्यवस्था में लग रहे तो कई पीड़ितों की भी इनके द्वारा सराहनीय योगदान देकर सहायता की गई। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और उनके अंदर सफाई करने के दौरान किसी भी प्रकार का संक्रमण न फेल सके जिसको लेकर समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इन मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। जिससे कि यह स्वस्थ मन के साथ अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन कर सके। इस अवसर पर नगर परिषद स्वच्छता निरीक्षक विनोद खटीक ने कहां की हमारे स्वच्छता अभियान में इन मित्रों के द्वारा ऋतुओं के हर मौसम चाहे सर्दी हो बरसात हो या गर्मी सभी में पूरी निष्ठा के साथ साफ- सफाई का काम बगैर झिझक के किया जाता है। इनके द्वारा की गई सफाई के कारण ही आज हम स्वस्थ और सुरक्षित हैं। इस दौरान चिकित्सकीय दल में शामिल डॉ कृष्णकांत शर्मा, सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में रीना जाटव, सोबरन बाथम इत्यादि के सहयोग से आधा सैकड़ा से अधिक सफाई कामगार महिला- पुरुष मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही एनीमिया की समस्या से ग्रसित कुछ कामगार मित्रों को उचित खान-पीन का परामर्श दिया गया। इस दौरान एनीमिया की बीमारी को लेकर हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, बीपी इत्यादि की जांच की गई। तो कई मौसमी बीमारी के पीड़ित जनों को स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क रूप से दवाएं देने के साथ ही चिकित्सकीय दल के द्वारा सभी सफाई कामगार मित्रों को साफ सफाई के दौरान सबसे ज्यादा संक्रमण की समस्या का सामना करना पड़ता है जिसको लेकर उन्होंने कुछ सुरक्षित उपाय भी बताते हुए कहा कि सफाई करने के दौरान हाथों को बार-बार आंखों पर और चेहरे पर न लगाएं साथ ही मुंह पर मास्क लगाकर, हाथों में ग्लब्ज और पैरों में सुरक्षित जूते पहनकर कार्य करें जिससे संक्रमण सहित अन्य बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है और सुरक्षित भी अपने आप को रखा जा सकता है। इस दौरान नगर परिषद के कई अन्य कर्मचारियों के द्वारा भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!