Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
भितरवार क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक वारदात की आशंका के बीच पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दो संदिग्ध युवकों को अवैध हथियार के सहित गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों युवक एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में घूम रहे थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
शुक्रवार की देर रात तकरीबन 10:00 बजे भितरवार थाना प्रभारी व निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विकास ढाबा के आसपास एक ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार दो युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान युवकों के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामलखन गुर्जर निवासी मगरोनी जिला शिवपुरी और हर्ष शर्मा निवासी हनुमान कॉलोनी शिवपुरी के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ में यह आशंका जताई जा रही है कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित साथियों की भी जांच की जा रही है। वहीं देखा जाए तो इस कार्रवाई में पुलिस की तत्परता से एक संभावित बड़ी घटना टल गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रहेगा, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!