Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
राज्य

प्रथम राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में 40 बस और 100 कारों से जाएंगे किसान

बुधवार को ग्वालियर जिले के कुलैथ में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने जा रहे

संवाददाता – के के शर्मा
भितरवार। बुधवार को ग्वालियर जिले के कुलैथ में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने जा रहे मध्य प्रदेश के राज्य स्तरीय वर्ष 2026 के प्रथम किसान सम्मेलन में भितरवार क्षेत्र के लगभग 3000 से अधिक किसान भाग लेने के लिए जाएंगे जिनके लिए भितरवार जनपद के माध्यम से सेक्टर स्तर पर 40 बस उपलब्ध कराई गई है तो वही 100 चार पहिया वाहनो की व्यवस्था की गई है जिनमें बैठक क्षेत्र के किसानों को आयोजन में लेजाया जाएगा और वहां से वापस लाया जाएगा। जिसके लिए भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया के निर्देश एवं जनपद सीईओ एलएन पिप्पल के मार्गदर्शन में जनपद कार्यालय पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जहां परचेज रूट की बस की जानकारी पल-पल में ली जा रही है।

बता दे कि प्रदेश भर में वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है इसी क्रम में बुधवार को ग्वालियर जिले के कुलैथ में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले प्रथम किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री यादव मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत सिंगल क्लिक के जारी प्रदेश भर के किसानों के खाते में किसान सम्मन निधि का अंतरण करेंगे। तो वही भितरवार अनुविभाग के ओलावृष्टि से प्रभावित 8 गांवों चीनौर, बड़कीसराय, सिकरौदा, खुर्दपार , भौरी, चक्र चक शंकरपुर, जुझारपुर और कछौआ के 1711 किसानों के खाते में 2 करोड 63 लाख 24 हजार 79 रुपए की स्वीकृत की गई राहत राशि भी डालेंगे इसके अलावा किसानों के उन्मुखीकरण को लेकर बनाई गई तमाम योजनाओं के लाभार्थी किसानों को भी योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगे जिसको लेकर व्यापक तैयारियां जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में चल रही है। तो वहीं भितरवार अनु विभाग से किसानो को उक्त सम्मेलन में शामिल होने के लिए ले जाने हेतु 40 बस एवं 100 चार पहिया वाहन जनपद पंचायत भितरवार को उपलब्ध कराए गए हैं। जिसके लिए जनपद कार्यालय में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जहां पंचायत निरीक्षक अनिल सिंह भदोरिया, एवं पंचायत समन्वयक अधिकारी मानसिंह सोलंकी इत्यादि के द्वारा अधिकारियों के द्वारा तैयार किए गए सेक्टर रूट की जानकारी ली जा रही है साथ ही संबंधित पंचायत सचिवों को बस और कारे उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं आयोजन में शामिल होने के लिए जाने वाले किसानों की बसों और अन्य वाहनों को संबंधित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि हरिझंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अधिक से अधिक लोग आयोजन में शामिल हो जिसको लेकर निरंतर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!