गिरवाई लघु उद्योग कल्याणकारी संघ के चुनाव सम्पन्न गोपाल मोटवानी अध्यक्ष, गिरीश बहिरानी सचिव निर्वाचित
गिरवाई लघु उद्योग कल्याणकारी संघ के चुनाव सम्पन्न गोपाल मोटवानी अध्यक्ष, गिरीश बहिरानी सचिव निर्वाचित

ग्वालियर गिरवाई लघु उद्योग कल्याणकारी संघ, ग्वालियर के चुनाव गुरुवार 28 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे गिरवाई क्षेत्र में सम्पन्न हुए।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से पूरी हुई, जिसमें गोपाल मोटवानी को निर्विरोध अध्यक्ष तथा गिरीश बहिरानी को सचिव पद पर चुना गया।
निवर्तमान अध्यक्ष देवानंद तनवानी ने गोपाल मोटवानी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।
गोपाल मोटवानी पूर्व में भी लघु उद्योग भारती से जुड़े रहे हैं और गिरवाई संघ लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।
कोषाध्यक्ष पद पर प्रकाश वाधवा को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जयराम ठाकुर, कन्हैयालाल लखवानी, सुशील बहिरानी, अशोक कुकरेजा, राजीव अगीचा, विकास जैन, अशोक चंगुलानी, गिरीश सोनेजा, जयराम खुशवानी, नंदलाल सोनेजा, सौरभ गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




