Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
भितरवार। बीते रोज गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ है जिसमें एक युवक पार्वती नदी पुल से नदी में गिर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल भेजा लेकिन उसकी हालत गंभीर होने की स्थिति में उसे तत्काल ग्वालियर रेफर कर दिया गया लेकिन उसने ग्वालियर पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया जिसकी जानकारी लगने के बाद घर परिवार में मातम पसर गया और परिवार जनों की चीख पुकार मच गई।
उक्त घटनाक्रम को लेकर पार्वती नदी के आसपास मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि गुरुवार की देर शाम तकरीबन आठ और नो बजे के बीच भितरवार नगर के वार्ड क्रमांक 4 का निवासी नरेंद्र प्रजापति पुत्र रामदयाल प्रजापति शराब या अन्य प्रकार के नशे की हालत में पार्वती नदी के पुल पर खड़ा हुआ था इस दौरान नशे की हालत में होने से उसका संतुलन बिगड़ गया या निकल अन्य किसी अज्ञात वाहन की धमक से वह करीबन 60 से 70 फिट से अधिक की गहराई पर पुल से नीचे गिर गया, चूंकि नदी में इस समय पानी कम है और पत्थर होने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने पुल से नीचे गिरे युवक को रात्रि तकरीबन 9:00 बजे 20 से 25 मिनट के रिस्क के बाद बाहर निकाला गया। जब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी जिसे मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए तुरंत घटनास्थल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए यहां से युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। लेकिन युवक ने ग्वालियर मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। तब मेडिकल कॉलेज की चिकित्सकों के द्वारा परीक्षण कर उसे मृत घोषित किया गया तो परिजन देर रात्रि उसके शव को लेकर भितरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, वहीं घटना की जानकारी लगने के बाद भितरवार पुलिस ने मामले में मर्ग की कायमी करते हुए मृतक का शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया और घटना की विवेचना शुरू कर दी है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!