Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
भितरवार। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की मांग पर लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर ग्वालियर जिले के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर परिवेदना शिविरों का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है इसी क्रम में भितरवार के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किए गए परिवेदना शिविर में बुधवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी एल आर जर्मन, संकुल प्राचार्य एस आर सरल, बीआरसीसी नरहरि मिश्रा के साथ ही मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष वेदपाल सिंह परमार के द्वारा लंबित समस्याओं को लेकर पहुंचे शिक्षकों के आवेदन लिए और उन्हें उनकी समस्या का समाधान शीघ्रतापूर्वक करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही कई शिक्षक ऐसे भी पहुंचे जिनकी विकासखंड एवं संकुल स्तर की समस्याएं थी जिनका निराकरण संबंधित उपस्थित अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही किया गया। जिस पर शिकायत लेकर पहुंचे शिक्षक संतुष्ट नजर आए तो वही शिविर में मौजूद अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि यह शिविर 18 मार्च तक जारी रहेगा ब्लॉक स्तर की जो समस्याएं शिक्षकों की हैं उनका निराकरण प्राथमिकता के साथ मौके पर ही किया जाएगा साथ ही जिला स्तर संबंधी समस्या है उनका निराकरण भी प्राथमिकता के साथ करने के लिए कार्यवाही की जाएगी। तो वहीं जिला अध्यक्ष वेदपाल सिंह परमार ने कहा कि शिक्षकों की कई मूलभूत समस्याएं थी उनका भी निराकरण शिविर के माध्यम से किया जा रहा है आने वाले समय में किसी भी शिक्षक को ब्लॉक स्तर के दफ्तरों में चक्कर नहीं काटना पड़ेंगे इसके लिए निरंतर प्रयास शिविर के माध्यम से समस्याओं के समाधान के अनुसार किया जा रहा है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!