Welcome to KHABARO KI NIGRANI
Click to listen highlighted text!
Welcome to KHABARO KI NIGRANI
भितरवार। प्रदेश भर में केंद्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक वांछित 104 योजनाओं का लाभ प्रदान करने को लेकर 12 जनवरी युवा दिवस से 15 फरवरी तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में चले “संकल्प से समाधान”अभियान के तहत कुल 10082 आवेदन प्राप्त किए गए जिनमें से 10072 आवेदनों का निराकरण विकास खंड स्तर पर करते हुए संबंधित हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए उन्हें बुधवार को आंतरी के नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित किए गए विकासखंड स्तरीय शिविर में स्वीकृति पत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया।
केंद्र एवं राज्य सरकार की वांछित 104 योजनाओं का संबंधित विभागों के माध्यम से संबंधित पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल सके जिसको लेकर चलाए गए “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत पहले और दूसरे चरण की समाप्ति के बाद तृतीय चरण मैं 15 से 25 मार्च तक विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित किया जा रहे हैं, इसी क्रम में बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र आंतरी में शिविर का आयोजन जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत (आई ए एस) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आंतरी नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता शर्मा, जिला पंचायत सदस्य केशव बघेल, भाजपा जिला महामंत्री व पार्षद अनीता खेमरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवंत बाजवा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस दौरान “संकल्प से समाधान”अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर अतिथियों के द्वारा किया गया। आयोजित शिविर के माध्यम से भितरवार जनपद सीईओ एलएन पिप्पल के द्वारा “संकल्प से समाधान” अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि से 12 जनवरी से 15 फरवरी तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह चौपाल लगाकर और घर-घर जाकर शासन की विभिन्न वांछित 104 योजनाओं के आवेदन प्राप्त किए गए, इसके बाद द्वितीय चरण 16 फरवरी से 6 मार्च तक चला जिसमें कलस्टर स्तर पर शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान भितरवार जनपद पंचायत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र से 8116 आवेदन प्राप्त किए गए जिनमें से संबंधित विभागों के माध्यम से 8112 आवेदनों को निराकृत किया गया।
आयोजित शिविर के माध्यम से जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत (आई ए एस) ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए 104 प्रकार की योजनाएं चलाई गई हैं जिनके लाभ के लिए यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया गया है। इसके तहत इसके अगले चरण की शुरुआत 26 से 31 मार्च के बीच जिला स्तर पर की जाएगी जिसमें चिन्हित सेवाओं से संबंधित हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा उनका यथासंभव निराकरण जिला स्तरीय शिविर में किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि शायरी और ग्रामीण क्षेत्र में इस अभियान के माध्यम से कई ऐसे लोग सामने आए जो की पात्र होने के बाद भी लाभ से वंचित थे। इस दौरान उन्होंने भितरवार नगर परिषद क्षेत्र से शिविरों के माध्यम से प्राप्त 1181 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से निकाय स्तर पर 1175 आवेदनों का निराकरण होना पाया गया तो वहीं आंतरी निकाय क्षेत्र के 785 आवेदन प्राप्त हुए जिनका संपूर्ण निराकरण निकाय स्तर पर ही किया गया है। इस प्रकार पूरे ब्लॉक से कल 100 82 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 10072 आवेदनों को निराकृत किया गया है। शेष 10 आवेदन रह गए जिनका शीघ्र ही निराकरण करने का आश्वासन उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को दिया। वहीं उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं के साथ ही जल संरक्षण को लेकर अमृत तालाब इत्यादि में पानी एकत्रित करने और कम पानी वाली फसलों का उपार्जन करने संबंधी जानकारी लोगों को दी। इस दौरान कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों के द्वारा सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों को हित लाभ प्रदान करने के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। आयोजित कार्यक्रम का संचालन पंचायत समन्वयक मानसिंह सोलंकी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ ही उप यंत्री अनिल श्रीवास्तव कि शिविर के आयोजन लेकर महत्वपूर्ण भूमिका रही।
तोडा पंचायत की गौशाला का किया निरीक्षण
“संकल्प से समाधान” अभियान के खंडस्तरीय शिविर के उपरांत जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ भितरवार जनपद के ग्राम तोड़ा में संचालित गौशाला पहुंचे जहां उन्होंने गौशाला के संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गायों को हरा चारा खिलाकर उपस्थित कर्मचारियों को ग्रामीण अंचल की सभी गौशाला में इसी प्रकार की व्यवस्थाओं का गर्मी के मौसम को देखते हुए करने के निर्देश दिए।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!