Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
मध्य प्रदेश
Trending

बिना शुल्क अदा किए सागर पहुंचीं धनिया से भरी गाड़ियां, कुंभराज मंडी सचिव मीणा एवं कर्मचारियों पर मिलीभगत का संदेह

उड़नदस्ता टीम ने सागर में पकड़ी तीन गाड़ियां, दस्तावेज अधूरे; मंडी सचिव विजय मीणा पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के गुना जिले की कुंभराज मंडी से धनिया से भरी गाड़ियों को बिना शुल्क अदा किए बाहर भेजे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंडी सचिव की मिलीभगत से लंबे समय से धनिया से भरी गाड़ियों को बिना टैक्स वसूली के ही दूसरे जिलों और राज्यों तक पहुंचाया जा रहा था।
मामला तब सामने आया जब उड़नदस्ता टीम ने सागर जिले में धनिया से भरी तीन गाड़ियों को रोककर दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि गाड़ी नंबर MP13DP0108, MP08GA4149 और MP04GB1641 से संबंधित दस्तावेज अधूरे थे और इनसे निर्धारित मंडी शुल्क भी नहीं लिया गया था।
निरीक्षण टीम के अनुसार इन गाड़ियों से शुल्क नहीं लेने के मामले में मंडी सचिव विजय मीणा की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। टीम का मानना है कि कुंभराज क्षेत्र में व्यापार करने वाले कुछ व्यापारियों की मिलीभगत से लंबे समय से टैक्स चोरी कर धनिया से भरी गाड़ियों को बाहर भेजा जा रहा था।
सूत्रों का कहना है कि यदि विजय मीणा के कार्यकाल की विस्तृत जांच की जाए तो कई और गाड़ियों के बिना शुल्क निकाले जाने का मामला सामने आ सकता है, जिससे मंडी राजस्व को बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब मांग उठ रही है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके

जब मंडी सचिव मीणा को इस संबंध में जानकारी लेने के लिए फोन लगाया तो उसके द्वारा फोन नहीं उठाया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!