Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

31 मार्च को हर्षोल्लाह से मनाई जाएगी महावीर जयंती

30 मार्च को महावीर पंचकल्याणक विधान से होगी जयंती महोत्सव की शुरुआत

भितरवार। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जैन धर्म के 24 वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती महोत्सव 31 मार्च मंगलवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी जिसको लेकर जैन धर्म के संत मुनि श्री 108 गुरु दत्त सागर महाराज के सानिध्य में स्थानीय जैन समुदाय के लोगों के द्वारा तैयारी शुरू कर दी है।

श्री श्री 1008 महावीर स्वामी जी के 2625 वें जन्मोत्सव 31 मार्च मंगलवार को गत वर्षो की बहुत ही इस वर्ष भी कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही दोपहर 12:00 बजे श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर से भगवान श्री 1008 जिनेंद्र देव जी का विमान व चल समारोह तहसील बायपास रोड निकाला जाएगा जो पहले पुराना बस स्टैंड स्थित इस निजी लॉज में पहुंचेगी जहां समाज जनों के द्वारा सामूहिक रूप से जिनेंद्र देव जी के विमान की आरती की जाएगी। वहां 1 बजे भव्य विमान चल समारोह धूमधाम के साथ नगर के मुख्य बाजार में निकल जाएगा। चल समारोह समापन पर महावीर दिगंबर जैन मंदिर में कलशाभिषेक व पूजन, फूल माला व शांति विसर्जन, सामूहिक आरती के बाद देवरात्रि मनोज कुमार शास्त्री म्यूजिकल ग्रुप और आर्केस्ट्रा पार्टी मुरैना के द्वारा भजन संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। वही जयंती महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत जयंती महोत्सव के एक दिन पहले महावीर दिगंबर जैन मंदिर में 30 मार्च सोमवार को जैन पं. दीपचंद जी जैन के द्वारा प्रातः 7:00 बजे श्री महावीर पंचकल्याणक विधान किया जाएगा। जयंती उत्सव को लेकर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के द्वारा जहां एक और तैयारी शुरू कर दी गई है तो दूसरी ओर सकल दिगंबर जैन समाज भितरवार व्यवस्थापक एवं सहयोगी के रूप में जैन मिलन, युवा जैन मिलन, महिला जैन मिलन, बालिका जैन मिलन आदि को जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं नगर के समस्त अग्रवाल और जैन समुदाय के लोगों के घर – घर जाकर रविवार को जैन समुदाय के लोगों के द्वारा आयोजन में शामिल होने के आमंत्रण पत्र वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!