Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
मध्य प्रदेश
Trending

विधायक का दिखा सख्त रुख, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

गरीबों के मकान तोड़े जाने पर सीएमओ के प्रति दिखाई नाराजगी

भितरवार। नगर में लोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर विधायक के द्वारा आयोजित की गई जनसुनवाई में उस समय माहौल गर्म हो गया जब वार्ड क्रमांक 6 के कुछ गरीब परिवारों ने अपने आशियाने तोड़े जाने की शिकायत विधायक मोहन सिंह राठौड़ से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल सीएमओ को दूरभाष के माध्यम से कड़े शब्दों में निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अन्य अधिकारियों को भी कड़ी फटकार लगाई।

जनसुनवाई में पहुंचे पीड़ित परिवारों ने बताया कि उनके कच्चे मकानों को बिना उचित सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के हटा दिया गया, जिससे वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। शिकायत सुनते ही विधायक राठौड़ ने नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ से कहा हर समस्या का एक-एक करके समाधान करना आपकी जिम्मेदारी है। इसलिए पीड़ितों की समस्या का समाधान शीघ्रता से करें। साथ ही उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत दी जाए और उनके रहने की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के पहुंचे अन्य लोगों की तहसील से संबंधित रही हो या जनपद पंचायत की विभिन्न योजनाओं की उनकी समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनी गई वहीं मौजूद तहसीलदार धीरज सिंह परिहार को यथाशीघ्र समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान कई लोगों की बिजली, पानी,सड़क, अतिक्रमण और शिक्षा स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं भी सुनी गई जिनका शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन लोगों को दिया गया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राधे लाल अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष पति नारायण सिंह राजे, लखेश्वरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंह रावत, भितरवार मंडल अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री उदयभान सिंह रावत,कैलाश चंद्र कुशवाहा, पुरुषोत्तम दुबे, रामस्वरूप दुबे, मंडल महामंत्री एडवोकेट गणेश खटीक, रमेश प्रजापति, ममता खटीक, रणवीर सिंह रावत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!