Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
राज्य
Trending

प्रदेश में सुशासन और महिला सुरक्षा के दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में

परिवहन चेकपोस्ट पर महिला अधिकारी से मारपीट, बदमाशों ने DVR-POS मशीन और नकदी लूटी

शिवपुरी जिले के परिवहन चेकिंग पॉइंट पर तैनात महिला सुरक्षा अधिकारी सुमन दीक्षित के साथ दिनदहाड़े मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान कुछ दबंगों ने पहले महिला अधिकारी से विवाद किया और फिर उनके साथ मारपीट कर ड्यूटी से जुड़ा सामान भी लूट लिया।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं इस पूरी घटना ने महिला अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है प्रदेश में बढ़ते अपराधों के बीच अब सरकारी महिला अधिकारी भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। ताज़ा मामला शिवपुरी जिले के दिनारा परिवहन चेकपोस्ट का है, जहां बुधवार की दरमियानी रात कुछ बदमाशों ने परिवहन चौकी प्रभारी के आवास में घुसकर मारपीट कर दी। उस समय महिला अधिकारी अपने आवास पर शासकीय कार्य कर रही थीं।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले महिला अधिकारी से विवाद किया और फिर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी बेखौफ अंदाज में मौके से सीसीटीवी का डीवीआर, पीओएस मशीन और करीब 12 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना दिनारा थाने से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने राजगुरु उर्फ छोटू यादव, सोना यादव, महेंद्र यादव, सहदेव यादव, राकेश यादव, कुंदन यादव, अनिल और विक्की केवट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!