Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़
Trending

सीएमएचओ की टीम ने बिना पंजीयन चल रही पैथोलॉजी को कराया बंद

पैथोलॉजी संचालक को नोटिस के साथ की जा रही नियमानुसार कार्यवाही

ग्वालियर -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉ. सचिन श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि शब्दप्रताप आश्रम स्थित पैथजोन लैब (Pathozone Lab) का आकस्मिक निरीक्षण मंगलवार को डॉ. विजय पाठक जिला क्षय अधिकारी जिला ग्वालियर द्वारा किया गया, निरीक्षण के दौरान मौके पर श्री आकाश उपस्थित मिले , उनके द्वारा बताया गया कि वे उक्त पैथोलॉजी लैब पर कलेक्शन का कार्य करते हैं वे अपनी शैक्षणिक योग्यता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके, उनके द्वारा बताया गया कि उक्त पैथोलॉजी लैब का संचालन जय कुमार शाक्य पुत्र स्व.श्री प्रसादीलाल शाक्य निवासी उरवाई गेट ग्वालियर द्वारा किया जा रहा है।
मौके पर निरीक्षण अधिकारी द्वारा उक्त पैथोलॉजी लैब के पंजीयन व लाईसेंस के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि लैब का पंजीयन नहीं कराया गया है। मौके पर मरीजों की जांच रिपोर्ट जारी होना पाया गया जिस पर डॉ. वीरेन्द्र त्यागी (एम.डी.) के हस्ताक्षर होना पाया गया, मौके पर पैथोलॉजी जांच संबंधी मशीनें संचालित होना पाई गयी, मौके पर पंचनामा तैयार कर उक्त अपंजीकृत रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब को निरीक्षण अधिकारी द्वारा बन्द कराया गया एवं भविष्य में बिना पंजीयन एवं अनुमति के लैब संचालित न किये जाने के निर्देश दिये गए।
साथ ही संबंधित पैथोलॉजी संचालक को नोटिस जारी करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव द्वारा यह भी बताया गया कि आगामी दिवसों में इस प्रकार के आकस्मिक निरीक्षण निरंतर किये जावेंगे। एवं अपंजीकृत एवं शासन के नियमों के विपरीत संचालित पैथोलॉजी लैबों पर नर्सिंगहोम एवं क्लीनिक स्टेब्लिशमेंट एक्ट व शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!