Welcome to KHABARO KI NIGRANI   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABARO KI NIGRANI
लोकल न्यूज़

शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

शासकीय सर्वे नंबर 317 एवं 318 की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग

संवाददाता के के शर्मा
भितरवार तहसील क्षेत्र के ग्राम चक किठौंदा की शासकीय सर्वे नंबर 317 एवं 318 की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर ग्राम की उप सरपंच सपना पंचम सिंह जाटव के नेतृत्व में आधा दर्जन ग्रामीणों ने भितरवार एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार शिवदयाल शर्मा को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

चक किठौंदा की उप सरपंच एवं ग्रामीणों के द्वारा दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम चक किठौंदा तहसील भितरवार की सर्वे नंबर 317 का रकबा 10. 8600 हेक्टेयर भूमि, सर्वे क्रमांक 318 रकवा 0.146 हेक्टेयर भूमि है। सर्वे क्रमांक 317 की राजस्व अभिलेख में नोइयत शासकीय अंकित है एवं सर्वे क्रमांक 318 की नोइयत शासकीय रास्ता अंकित है। यह कि उक्त भूमि सर्वे नंबरों पर सारनाम जाटव पुत्र ज्वाला प्रसाद जाटव निवासी चक किठौंदा ने जबरन अवैध रूप से कब्जा कर खेती कर ली है। उक्त सर्वे नंबर 318 को संबंधित अतिक्रामक के द्वारा जो रास्ता था उसे खुर्द- बुर्द करके खेती करने से ग्राम वासियों को निकलने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति को देखते हुए पूर्व में भी उक्त अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध भितरवार एसडीएम और तहसीलदार के समक्ष कई बार शिकायत करने के पश्चात कोई कार्यवाही नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में उपस्थित ग्राम वासियों ने उपरोक्त दोनों सर्वे नंबरों पर किए गए कब्जे को हटाने एवं उगाई गई गेहूं की फसल को जप्त करने एवं संबंधित अतिक्रमणकारी के खिलाफ न्यायोचित कार्यवाही करने की मांग की गई है। इस दौरान ग्राम सरपंच सपना पंचम सिंह जाटव के साथ महेंद्र सिंह, रामबरन बघेल, धन कुंवर बाई, अनीता आदिवासी, मालती बाई,प्रीतम सिंह, होतम सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!